{"_id":"5c115227bdec2241c937117e","slug":"15446390543-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई के अभ्यर्थियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई के अभ्यर्थियों ने दिखाया दम
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में सेना भर्ती के तीसरे दिन हरदोई के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 396 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। हालांकि बुधवार को ही सबसे ज्यादा 4725 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में चल रही भर्ती में शामिल होने के लिए बुधवार को हरदोई जिले के युवक बरगदिया घाट पर एकत्र हुए। वहां सेना के अधिकारियों ने उनके प्रमाण पत्रों को स्कैन करने के बाद टोकन दिया। इसके बाद उन्हें करियप्पा मैदान में दौड़ लगाने के लिए भेजा गया। वहां युवकों को ट्रेड वार ग्रुप में बांटा गया। एक ग्रुप में करीब 300 से 400 युवकों के दौड़ने से ट्रैक भर गया। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई युवक ट्रैक पर गिरकर चुटहिल हो गए। दौड़ में पास हुए युवकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें अभ्यर्थियों से बैलेंसिंग, लंबी कूद और बीम लगवाए गए।
भर्ती अधिकारी समीर सरदाना ने बताया कि मंगलवार को 8154 युवकों ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें से 2725 ने भर्ती स्थल पर उपस्थिति दर्ज करवाई। 396 युवकों को पास घोषित किया गया।
विज्ञापन
असंतुष्ट अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका
सेना भर्ती में मेडिकल या फिजिकल टेस्ट में असफल होने पर अभ्यर्थी असंतुष्ट हो जाते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए इस बार ग्रीव्यांस सेल बनाई गई है। अभ्यर्थी वहां शिकायत करके दोबारा फिजिकल व मेडिकल दे सकते हैं।
बग्गा गेट के आसपास फोर्स तैनात
मंगलवार को करियप्पा मैदान के बग्गा गेट के सामने पुलिस फोर्स तैनात नहीं था। इससे रोड पर बार-बार ट्रैफिक की समस्या आ रही थी। बुधवार को भीड़ अधिक होने के चलते सुबह फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी। इससे सुबह ही एएसपी त्रिभुवन सिंह व एसडीएम अमित आसेरी ने वहां का जायजा और फोर्स तैनात कर दिया। इससे वहां जाम की स्थिति नहीं बनी।