फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   घर में लगी आग से लाखों का सामान जला

घर में लगी आग से लाखों का सामान जला

Tue, 11 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
घर में लगी आग से लाखों का सामान जला
फर्रुखाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। लपटें देखकर परिवार के लोगों ने मोहल्ले वालों के सहयोग से पानी डाल कर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन



फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी प्रमोद कुमार बाथम उर्फ पीलू का दो मंजिल मकान बना है। वह दूसरी मंजिल पर परिवार समेत रहते हैं। एमआईसी के पास सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर अचानक रसोई में आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से कमरे में रखा घरेलू सामान जलने लगा। पड़ोसी और नीचे के हिस्से में रहने वाले भाई के परिवार के लोगों ने आग की लपटें देखीं। शोर होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। इन्होंने पानी डाल कर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बताया गया कि बच्चा रसोई में गैस पर चाय बना रहा था।
विज्ञापन



इसी दौरान गैस से आग लग गई थी। प्रमोद उर्फ पीलू ने बताया कि घर में मकान बनवाने के लिए करीब तीन लाख रुपये रखे थे। वह भी जल गए। इसके अलावा घर का पूरा सामान व करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में लगी आग से लाखों का सामान जला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed