{"_id":"5bf98b6bbdec2241b054d917","slug":"15430808587-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में लापरवाही का आरोप, चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में लापरवाही का आरोप, चौकीदार की मौत
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर के एक अस्पताल में आपरेशन के बाद हालत बिगड़ने पर चौकीदार की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया।
मोहम्मदाबाद के मोहल्ला किदवई नगर निवासी चौकीदार सुरेशचंद्र (48) के पेट में गांठ थी। परिजनों ने सुरेशचंद्र का शहर के एक अस्पताल में 19 नवंबर को आपरेशन कराया था। आपरेशन के बाद सुरेशचंद्र की हालत बिगड़ गई। इस पर अस्पताल प्रशासन ने 22 नवंबर को कानपुर रेफर कर दिया। परिजन एक दिन कानपुर में इलाज कराने के बाद 23 नवंबर को वापस आपरेशन करने वाले अस्पताल ले गए।
परिजनों के मुताबिक यहां भर्ती करने से मना कर दिया गया। कुछ समय बाद सुरेशचंद्र की मौत हो गई। इस पर परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुरेश के बेटे राजकुमार ने बताया कि पिता के पेट में गांठ होने पर आपरेशन कराया था। अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरती गई। इससे पिता की मौत हो गई। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।