फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 दिसंबर से फतेहगढ़ में होगी सेना भर्ती

10 दिसंबर से फतेहगढ़ में होगी सेना भर्ती

Tue, 20 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
10 दिसंबर   से फतेहगढ़ में होगी सेना भर्ती
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सेना भर्ती को सफल बनाने के लिए बैठक हुई। इसमें कर्नल सरदाना सिंह ने बताया कि 10 दिसंबर से सेना भर्ती होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर से फतेहगढ़ कैंट में बरेली, बदायूं, बलरामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, पीलीभीत समेत 12 जनपदों की सेना भर्ती होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को बरगदिया घाट पहुंचना होगा। इससे संबंधित सभी व्यवस्थाएं इस जिला प्रशासन को करानी हैं। असफल होने पर अभ्यर्थियों के हंगामा करने की आशंका रहती है। इसके लिए पुलिस बल तैनात रहे। उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थानों पर स्वास्थ्य टीम व एंबुलेंस लगाई जाए।
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी को बरगदियाघाट पर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को कहा। उप जिलाधिकारी सदर को भर्ती तिथियों में पर्याप्त सफाई व्यवस्था, मोबाइल टायलेट एवं पानी के टैंकर की व्यवस्था करने को कहा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को सेना भर्ती के दौरान पर्याप्त बैरीकेडिंग व्यवस्था कराने को कहा। थाना प्रभारी आरपीएफ को भारतीय सेना भर्ती रैली के दौरान समुचित यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित जनपदों से अतिरिक्त ट्रेनों को लगाने के लिए डीआरएम को लिखित में अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम रोडवेज को संबंधित जनपदों से अतिरिक्त बसों की मांग की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed