फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने दी तहरीर, एसओ ने लौटाई

पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने दी तहरीर, एसओ ने लौटाई

Tue, 20 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने दी तहरीर, एसओ ने लौटाई
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। पीसीएफ खाद गोदाम में एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार ने सोमवार को बिना नंबर की गाड़ी पर खाद की बोरियां लदती हुई पकड़ी थीं। इस मामले में पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी। एसओ ने तहरीर वापस कर दी और एसडीएम के निर्देश मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


एसडीएम कायमगंज सोमवार को मंझना स्थित पीसीएफ के धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करने गए थे। वहीं पास में पीसीएफ खाद का गोदाम था। उसका निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम को एक बिना नंबर के वाहन पर डीएपी की बोरियां लदती हुई मिलीं। एसडीएम को देखकर चौकीदार भाग गया था और केंद्र के सचिव वहां से खिसक गए थे। बिना नंबर की गाड़ी पर करीब 40 बोरियां डीएपी की लदी हुई थीं। एसडीएम ने आशंका होने पर उनका नमूना लेकर जिला कृषि अधिकारी के पास जांच के लिए भिजवाया। 40 बोरी डीएपी लदी गाड़ी को पुलिस के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित कुमार ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ यादव ने तहरीर को वापस कर दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर में कुछ भी स्पष्ट नहीं था। एसडीएम ने डीएपी की बोरियों की लदी गाड़ी पकड़ी थी। जिसको जिला प्रबंधक ने खुद पकड़े जाने का तहरीर में उल्लेख किया। एसडीएम का निर्देश मिलने और तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed