{"_id":"5bf2f20fbdec22697879cfea","slug":"154264838410-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सैकड़ा परिषदीय स्कूलों के शौचालय बदहाल, नहीं होता उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सैकड़ा परिषदीय स्कूलों के शौचालय बदहाल, नहीं होता उपयोग
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय तो बने हुए हैं लेकिन उनकी हालत बदहाल होने से उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति एक या दो नहीं करीब एक सैकड़ा से अधिक स्कूलों की है। ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कर डीपीआरओ को भेजी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिले में प्राथमिक स्तर के 1290 और 565 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन सभी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय बने हैं। इनमें करीब एक सैकड़ा ऐसे स्कूल हैं, जिनमें शौचालय तो बने हैं लेकिन उनकी स्थिति इतनी बदहाल है कि उनका प्रयोग नहीं होता है। सबसे ज्यादा राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के स्कूलों के शौचालयों की स्थिति खराब है। बढ़पुर ब्लाक में 166 विद्यालय हैं। इनमें से 12 विद्यालयों के शौचालय खराब हैं। जो क्रियाशील नहीं हैं। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में 319 विद्यालय हैं। इनमें से 12 स्कूलों के शौचालय ठीक नहीं हैं। कमालगंज ब्लाक के 296 स्कूलों में से 13 के शौचालय खराब हैं।
कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के 255 स्कूलों में से 15 के शौचालय बदहाल हैं। शसमाबाद ब्लाक क्षेत्र के 255 स्कूलों में से दस के शौचालय अक्रियाशील है। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के 280 स्कूलों में से 23 के शौचालयों की स्थिति दयनीय है। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के 199 स्कूलों में से 17 विद्यालयों के शौचालय इस्तेमाल करने लायक नहीं हैं। इन शौचालयों की बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने सर्वे कर सूची तैयार की। इन शौचालयों को ठीक कराने के लिए सूची जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में भेजी गई। डीपीआरओ अमित त्यागी ने बताया कि शौचालयों को ठीक कराने का काम चल रहा है।