{"_id":"5bf05b61bdec22699d5adbe7","slug":"15424787403-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों व नायब तहसीलदार में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों व नायब तहसीलदार में नोकझोंक
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों व नायब तहसीलदार में नोकझोंक
फर्रुखाबाद। दाखिल खारिज कराने को लेकर अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। गुस्साए अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को कुछ अधिवक्ता विक्रयनामा का दाखिल खारिज कराने गए थे। इसमें कुछ कागज कम होने पर नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने दाखिल खारिज करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर अधिवक्ताओं और नायब तहसीलदार के बीच नोकझोंक होने लगी। अधिवक्ता बगैर दाखिल खारिज कराए लौट गए।
अधिवक्ता अतर सिंह कटियार, ओमप्रकाश और रविनेश यादव आदि अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार के कार्यालय में काफी काम पेंडिंग पड़ा है। नायब तहसीलदार अपनी मनमर्जी से कामों का निस्तारण करते हैं। इससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि नायब तहसीलदार ने अपनी कार्य प्रणाली में सुधार न किया तो उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में नायब तहसीलदार पवन गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ता अनैतिक काम करने के लिए उन पर दबाव डालते हैं। अधिवक्ताओं से उनकी कोई रंजिश नहीं है। प्राथमिकता के आधार पर वह वकीलों का काम करते हैं। वह किसी भी कीमत पर अनैतिक कार्य नहीं करेंगे। नायब तहसीलदार ने बताया कि तहसील में स्टाफ की काफी कमी है। उनके कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तक नहीं है। हर काम उन्हें ही करना पड़ता है।
अधिवक्ताओं ने काम में लापरवाही का लगाया आरोप
नायब तहसीलदार बोले, अनैतिक काम का बनाते दबाव