फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हर थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए बनेगा शौचालय, धन हुआ आवंटित

हर थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए बनेगा शौचालय, धन हुआ आवंटित

Sat, 03 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हर थाने में महिला पुलिस कर्मियों के लिए बनेगा शौचालय, धन हुआ आवंटित
फर्रुखाबाद। कोतवाली और थानों पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए ड्यूटी छोड़कर आवास पर नहीं जाना होगा। उनके लिए अब थानों पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने शासन से मिले बजट के अनुसार प्रत्येक थाने को 40-40 हजार रुपये आवंटित कर दिए हैं। इसके साथ ही थाने व कोतवाली में आने वाले फरियादियों व पुलिस कर्मियों के पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


हर किसी को स्वच्छता का पाठ पढ़ाकर सरकार हर किसी को शौचालय बनवाने और उसका प्रयोग करने पर जोर दे रही है। जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया था, लेकिन महिला थाना समेत जिले के अन्य थानों और कोतवाली में तैनात महिलाओं के लिए शौचालय नहीं हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने तीन नवंबर के अंक में पेज संख्या तीन पर थानों में आधी आबादी के लिए शौचालय ही नहीं शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया। इसमें जिले के सभी थानों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती का विवरण दिया था।
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी संतोष मिश्रा ने शासन से मिले बजट के आधार पर प्रत्येक थाने के लिए 40-40 हजार रुपये आवंटित कर दिए हैं। एसपी ने बताया कि इस धनराशि से जिन थानों में महिला पुलिस कर्मियों के लिए शौचालय बने हैं, लेकिन उनकी स्थिति खराब है, ऐसे शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी। जहां शौचालय नहीं है, वहां पर नए शौचालय का निर्माण कराने का आदेश दिया है। शौचालय निर्माण के बाद जो धन बचता है। उस धनराशि से थाना और कोतवाली में आने वाले फरियादियों व पुलिस कर्मियों के पेयजल की व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। यह काम जल्द पूरा करने का सभी थानाध्यक्षों से कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला थाने में एक और शौचालय
फर्रुखाबाद। जिले के एकमात्र महिला थाने में अभी तक एक शौचालय है। वह भी महिला एसओ के कार्यालय से जुड़ा हुआ है। इससे अन्य महिला पुलिस कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब एक और शौचालय का निर्माण होने से महिला पुलिस कर्मियों की दिक्कत समाप्त हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed