फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मुख्यमंत्री निंदायात्रा में चल रही एसडीएम की कार

मुख्यमंत्री निंदायात्रा में चल रही एसडीएम की कार

Sat, 03 Nov 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री निंदायात्रा में चल रही एसडीएम की कार
फर्रुखाबाद। एसडीएम सदर की कार शनिवार को मुख्यमंत्री निंदायात्रा का पोस्टर लगाकर शहर भर में घूमती रही। कार के अंदर चार लड़के बैठे थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि कार आवास विकास में रहने वाले एक व्यक्ति की है। इसे कलक्ट्रेट में एसडीएम के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन


माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश प्रदेश भर में सीएम के कथित शिक्षक विरोधी बयान के विरोध में मुख्यमंत्री निंदा यात्रा निकाल रही है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में यह यात्रा फर्रुखाबाद पहुंची। इनके साथ गाड़ियों का लंबा जत्था था। इसी में एसडीएम सदर की कार भी चल रही थी। इस पर रैली का पोस्टर चिपका था। नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखे होने के साथ ही सरकारी मोनोग्राम भी बना था। जब पता किया गया तो जानकारी हुई कि उसमें चार लड़के बैठे हैं।
विज्ञापन


चालक से पूछा कि यह कार किसकी है तो उसने बताया कि कार आवास विकास में रहने वाले एक व्यक्ति की है। एसडीएम लिखा होने की बाबत बताया कि यह कार कलक्ट्रेट में एसडीएम के यहां लगी हुई है। इस मसले पर जब एसडीएम सदर अमित आसेरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह कार उन्हें मिली थी, लेकिन खराब हो जाने की बात कह कर ले ली गई थी। रैली में कार को शामिल करना गलत है। इस पर कार्रवाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed