{"_id":"5bdddb46bdec22699e08734d","slug":"154126620417-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री निंदा यात्रा निकाल किया सीएम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री निंदा यात्रा निकाल किया सीएम का विरोध
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में जिले में मुख्यमंत्री निंदा यात्रा निकाली। इसके बाद फतेहगढ़ स्थित डीआईओएस कार्यालय में सभा कर सीएम की आलोचना की और सीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान को दिया।
लखनऊ से एमएलसी उमेश द्विवेदी ने बताया कि सपा सरकार वित्तहीन शिक्षकों को एक हजार रुपया मानदेय देती थी। चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं ने अपने एजेंडे में मानदेय बढ़ाने की बात कही थी। बाद में सरकार ने मानदेय बढ़ाने की बजाए पहले से मिल रहे मानदेय को भी बंद कर दिया। यह इस सरकार की ज्यादती है। वित्तविहीन शिक्षक महासभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने विरोध में पांच सितंबर को अपने बाल कटवाकर सीएम को भेजे।
उन्होंने कहा कि इससे वह बौखला गए और उन्होंने शिक्षकों पर अभद्र टिप्पणी की। इससे प्रदेश भर के शिक्षक नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सभी 75 जिलों में यात्रा निकालने के बाद पीएम मोदी को सीएम के विरुद्ध ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान बरेली खंड के एमएलसी संजय मिश्रा, रेनू मिश्रा, सपा नेता सतीश दीक्षित, विजय बहादुर पाल, पंकज राय, शुभम राय, अनिल मिश्रा, गुरुप्रसाद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।