{"_id":"5bdb3851bdec226949007689","slug":"15410934164-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोहिया अस्पताल में मिलेगा मुफ्त खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोहिया अस्पताल में मिलेगा मुफ्त खून
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक से अब सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को मुफ्त में खून मिलेगा। मरीजों को सिर्फ खून के लिए रक्तदाता की ही व्यवस्था करनी होगी। उससे प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ली जाएगी। मरीजों के पक्ष में प्रोसेसिंग फीस देने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने सभी मेडिकल कॉलेजों और सरकारी अस्पतालों को धनराशि दे दी है।
प्रदेशभर की ब्लड बैंकों में अस्पतालों में भर्ती मरीजों को खून देने के लिए निर्धारित शुल्क देना होता है। लेकिन अब इस शुल्क से मरीजों को राहत मिल जाएगी। अभी मरीजों को होल ब्लड और पैक्ड रेड सेल्स के लिए 400-400 रुपये, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा और प्लेटलेट्स के लिए 200-200 रुपये, क्रायोप्रोसिपिटेट के लिए 100 रुपये शुल्क देना होता था। इसके अलावा न्यूक्लिक एसिड टेस्ट के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होता था। अब मरीजों को इन शुल्क से निजात मिल जाएगी। एनएचएम से इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
इसी तरह जननी शिशु सुरक्षा योजना के लाभार्थी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और स्किल सेल के मरीजों को भी राहत दी गई है। इन मरीजों को न तो शुल्क देना होगा और न ही खून लेने के लिए रक्त देने की व्यवस्था करनी होगी। इन्हें जरूरत के अनुसार खून ब्लडबैंक से दिया जाएगा। यदि यह मरीज किसी निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें खून की जरूरत है तो उनका सरकारी अस्पताल में पंजीकृत होना जरूरी होगा।
विज्ञापन
जिले में तीन ही ब्लड बैंक
जिले में ही तीन ही अस्पताल हैं जहां ब्लड बैंक की सुविधा है। सरकारी में लोहिया पुरुष अस्पताल में ब्लड बैंक की व्यवस्था है। इसके अलावा दो निजी अस्पतालों में भी ब्लड बैंक की सुविधा है।
अब लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक में रोगियों को मुफ्त में खून उपलब्ध करवाया जाएगा। कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। शुक्रवार को इसका शासनादेश मिल गया है। ड. अशोक कुमार सीएमएस, लोहिया अस्पताल