{"_id":"5bdb375cbdec2269345639c8","slug":"15410931715-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमाएंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमाएंगे घर
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दिवाली पर घरों को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने के लिए बाजार तैयार हैं। त्योहार को भुनाने के लिए दुकानदारों ने लाइटों का स्टॉक भी कर लिया है। बाजारों में शाम होते ही जगमगाती लाइटें लोगों को लुभा रही हैं। दिवाली पर रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से करीब 40 लाख रुपये होने व्यापार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रेलवे रोड, सेठ गली, घुमना बाजार, त्रिपोलिया चौक, लालसराय पानी टंकी के पास, चूड़ी वाली गली फतेहगढ़, भोलेपुर, होरीलाल मार्केट और कोतवाली रोड फतेहगढ़ आदि बाजारों में डेकोरेटिव लाइट, बुल्ड पत्ता, डेकोरेटिव एलईडी लाइट, राइस लाइट, एलईडी राइस लाइट, म्यूजिकल लाइट ट्री, डिस्को रोटेटिंग, एलईडी मोमबत्ती, रेडीमेड फिटिड झालर समेत करीब 12-13 वैरायटियों की लाइटें मौजूद हैं। म्यूजिकल लाइट ट्री तीन से चार फीट लंबे उपलब्ध हैं।
दुकानदार सुनील कुमार बताते हैं कि डिस्को रोटेटिंग एलईडी बाल की शेप ग्लोब, लोटस और क्रिकेट बाल की तरह होती है। इसमें रंग-बिरंगी लाइटें लगी होती हैं, जो जलने पर गोल-गोल घूमते हुए चारों तरफ रोशनी फैलाती हैं। बाजार में चाइनीज झालरें भी उपलब्ध हैं। 10 से 40 मीटर झालर 50 से 150 रुपये की बिक रही है। दिवाली को देखते हुए लोगों ने लाइटों और झालरों की खरीद करना शुरू कर दी है। इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार हरिओम कहते हैं कि उनके पास 50 से 2700 रुपये तक की लाइटें हैं। उन्होंने बताया कि दिवाली से दो-तीन दिन पहले झालर और लाइटों की खरीद तेजी से शुरू हो जाती है।
दिवाली पर रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों का कारोबार जिले भर में करीब 40 लाख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इलेक्ट्रानिक्स सामान के थोक विक्रेता अशोक कुमार ने बताया कि दिल्ली और कानपुर से लाइटों और झालरों की थोक मंडी है। यहीं से माल मंगवाते हैं। इस बार दिवाली पर जिले भर में करीब 40 लाख की बिक्री होने का अनुमान है।