{"_id":"5bc61f51bdec226951769c70","slug":"153971077119-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर पंजीकरण के चलते मिली गुड़ फैक्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर पंजीकरण के चलते मिली गुड़ फैक्ट्री
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को शमसाबाद में छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने मुरैठी गांव में बगैर पंजीकरण के चल रही गुड़ फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान परचून दुकानों से सरसों के तेल और मिर्च पाउडर के नमूने लिए।
जिला अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में गई टीम ने गुड़ फैक्ट्री संचालक मनोज कुमार से फैक्ट्री के पंजीकरण अभिलेख दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सके। इसपर टीम ने उन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। कन्हैयालाल की परचून दुकान से सरसों का 60 किलो तेल सीज किया और तेल के नमूने भी लिए।
प्रदीप रस्तोगी की परचून दुकान से मिर्च पाउडर का नमूना लिया। सिंह ट्रेडर्स लोको रोड मसेनी का निरीक्षण कर सफाई के लिए निर्धारित स्टांप शुल्क जमा करने का नोटिस दिया। नोटिस का अनुपालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी, संतोष वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।