{"_id":"5bbe3b63867a55286b340778","slug":"153919367317-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन औषधि केंद्र से मेट्रोजिल सीरप समेत कई दवाएं खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन औषधि केंद्र से मेट्रोजिल सीरप समेत कई दवाएं खत्म
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में खुले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में भी दवाओं का टोटा होने लगा है। रोजमर्रा की दवाएं खत्म हो गई हैं। यहां आने वाले मरीज को वापस जाना पड़ता है।
केंद्र सरकार ने गरीब मरीजों को अच्छी और सस्ती दवा मिल सके। इसके लिए लोहिया अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला गया था। इसका उद्घाटन भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने किया था। दवा काउंटर खुल जाने से अस्पताल के तीमारदार ही नहीं बल्कि विभागीय कर्मचारी भी अस्पताल से दवा लेने लगे। अस्पताल में दवाओं का टोटा होने से जन औषधि केंद्र में दवाओं की जो खेप आई थी, वह कुछ समय बाद खत्म हो गई। इसके बाद केंद्र पर बैठने वाले कर्मचारियों ने इसकी जानकारी आगरा में बैठे अपने अधिकारियों को दी।
इस समय जन औषधि केंद्र में ओफ्लाक्सासिन आई ड्राप, पेन किलर स्प्रे और मेट्रोजिल सीरप जैसी दवाएं नहीं हैं। इसके अलावा कई अन्य दवाएं भी नहीं हैं। कर्मचारी ने बताया कि जो दवाइयां नहीं हैं। उनकी डिमांड के लिए कई बार आगरा हेडक्वार्टर को बताया गया है। अभी तक दवाइयां नहीं आई हैं। हालांकि इस महीने में दवाओं की खेप आने का आश्वासन मिला है।