फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एक्सईएन शहरी और अवर अभियंताओं में ठनी

एक्सईएन शहरी और अवर अभियंताओं में ठनी

Wed, 10 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एक्सईएन शहरी और अवर अभियंताओं में ठनी
फर्रुखाबाद। सामूहिक उपवास के तीन दिन के काटे गए वेतन की बहाली को लेकर अवर अभियंता संघ और एक्सईएन शहरी में तनातनी शुरू हो गई है। अवर अभियंता एक्सईएन शहरी के खिलाफ मोर्चा खोल कर उनके तबादले की मांग पर अड़ गए हैं। वह कार्य बहिष्कार कर खंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अधीक्षण अभियंता धरना समाप्त कराने के लिए वार्ता करने पहुंचे, लेकिन वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन


प्रांतीय संगठन के आह्वान पर अवर अभियंता वर्क टू रूल के तहत मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 27 सितंबर को काम बंद कर खंड कार्यालय में 48 घंटे का सामूहिक उपवास किया था। इस दौरान का एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने शहरी अवर अभियंताओं का तीन दिन का वेतन काट दिया था। 9 अक्तूबर को कानपुर जोन के पदाधिकारियों ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल से काटे गए वेतन को बहाल करने के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन


इस दौरान एक्सईएन और अवर अभियंताओं में नोकझोंक हो गई। अवर अभियंताओं ने एक्सईएन पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। जेई संगठन ने एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल कर उनके तबादले की मांग को लेकर खंड कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अधीक्षण अभियंता एसके मिश्र व एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र वार्ता करने गए। अवर अभियंताओं ने कहा कि एक्सईएन शहरी का जिले से तबादला किया जाए या सभी अवर अभियंताओं का तबादला कर दिया जाए। पंकज अग्रवाल के साथ कोई भी काम करने को तैयार नहीं है। जब तक तबादला नहीं होगा, तब तक अवर अभियंता कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करते रहेंगे। अधीक्षण अभियंता वहां से लौट गए। अवर अभियंताओं ने अपना मांग पत्र एमडी को भेजा है।


गुंडागर्दी कर रहे अवर अभियंता
फर्रुखाबाद। एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने बताया कि एसडीओ की रिपोर्ट पर काम न करने पर तीन दिन का वेतन काटा गया था। वेतन बहाली के संबंध में बात करने आए अवर अभियंताओं ने अभद्रता की। वह गुंडागर्दी कर रहे हैं। अगर उनका तबादला हो जाता है तो हाईकोर्ट से स्टे ले आएंगे। यह गुंडागर्दी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed