फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ईओ ने जेई व सीएसआई को लगाई फटकार

ईओ ने जेई व सीएसआई को लगाई फटकार

Tue, 09 Oct 2018 11:38 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ईओ ने जेई व सीएसआई को लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद का चार्ज संभालने के बाद मंगलवार को नवागंतुक ईओ अमित कुमार ने मातहतों के साथ बैठक की। बैठक में जेई के न पहुंचने पर उन्हें बुलाकर फटकार लगाई।

ईओ ने कहा कि त्योहारों पर सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह से सफाई कर्मियों की संख्या पूछी तो वह जानकारी नहीं दे सके। बैठक में न आने पर ईओ ने जेई निर्माण मुकेश जायसवाल को बुलवाया और फटकार लगाई। पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखी जाए।
विज्ञापन


हर हाल में दोपहर से पहले ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा उठा लिया जाए। खुले नालों पर जाल डलवा दिए जाएं। बैठक में सफाई नायक मनोज वर्मा और जलकल अभियंता गौरव मिश्र अनुपस्थित रहे। इस मौके पर सुहेल खां, नीरज कुमार, कार्तिकेय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed