{"_id":"5bbb9521867a5528481e7b13","slug":"153902004120-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संगठनों ने बीएसए को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संगठनों ने बीएसए को दिया ज्ञापन
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को बीएसए रामसिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याएं सुनाईं।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन में कहा गया कि इस समय गर्मी और उमस है। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे के स्कूल के समय में बच्चों के बीमार होने की आशंका रहती है। इसलिए समय सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक का किया जाए। नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं समस्त विकास खंडों पर भरवाने के लिए तिथियां घोषित की जाएं। कुछ विकास खंडों के लिपिक सेवा पुस्तिका भरने के नाम पर शिक्षकों से 1500 रुपये की वसूल रहे हैं। जिन नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो चुका है, उन्हें इसी माह से मानदेय दें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक, ओम नरायण मिश्र, संदीप दुबे, मनोज कुमार, संजीव पाठक, विपिन सिंह, रामकिशोर सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों का सातवें वेतनमान के बकाये अवशेष, एरियर, डीए, बोनस का भुगतान किया जाए। ब्लॉक कार्यालय से लेखाधिकारी कार्यालय में बिल नहीं भेजे जा रहे हैं। शिक्षकों की चयन वेतनमान पत्रावली भी ब्लॉक कार्यालयों में पड़ी हुई है। अवशेष वेतनमान और चयन वेतनमान की पत्रावली खंड शिक्षा अधिकारियों से लेखाधिकारी कार्यालय में भेजी जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, दीपक शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।