{"_id":"5bbb9348867a5528230b7a86","slug":"153901956817-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे गांव में बिजली न होने से ग्रामीणों ने कनेक्शन लेने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे गांव में बिजली न होने से ग्रामीणों ने कनेक्शन लेने से किया मना
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। गांव बेचेपट्टी में सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पूरे गांव में विद्युतीकरण न होने से गांव के लोगों ने कनेक्शन लेने से इनकार कर दिया। एसडीएम रमेश चंद्र ने गांव पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया और पूरे गांव में विद्युतीकरण के लिए 40 पोल लगवाने का आश्वासन दिया। तब गांव के लोगों ने कनेक्शन लेना शुरू किया।
गांव बेचेपट्टी में सोमवार को एक्सईएन विद्युत ग्रामीण रमेश चंद्रा टीम के साथ सौभाग्य योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन देने पहुंचे। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन करवाने को कहा। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुल तीन पोल लगे हैं। आधे गांव में न तो पोल हैं और तार। जब पूरे गांव में विद्युतीकरण नहीं है तो कनेक्शन लेकर क्या किया जाएगा।
एक्सईएन व टीम के अन्य लोगों ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन वह कनेक्शन लेने को तैयार नहीं हुए। तब एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र को सूचना दी गई। एक्सईएन ने एसडीएम रमेश चंद्र यादव को सूचना दी। वह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से कहा कि पूरे गांव में विद्युतीकरण कराया जाएगा। इसके तहत करीब 40 पोल लगाए जाएंगे। तब ग्रामीणों ने कनेक्शन लेना शुरू किया। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण कनेक्शन लेने को तैयार हो गए हैं। पूरे गांव में विद्युतीकरण कराया जाएगा।