{"_id":"5bba4a3a867a5568731d9d65","slug":"153893533113-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आरोग्य मित्र शुरू करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आरोग्य मित्र शुरू करेंगे काम
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। आरोग्य मित्र सोमवार से अपना काम शुरू कर देंगे। शनिवार देर शाम तीनों ही आरोग्य मित्रों की लॉग इन आईडी आदि जनरेट हो गई है। अब वह गोल्डन कार्ड बनवाने के साथ ही मरीजों को भर्ती भी कराएंगे।
जिले में 23 सितंबर को आयुष्मान मित्र योजना शुरू हुई थी। तब नौ लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड दिए गए थे। इसके बाद से आयुष्मान योजना ठप पड़ी है। शुरूआत में तो यहां पर आरोग्य मित्र ही नहीं बैठे थे। बाद में आरोग्य मित्र अपने कार्यालय में बैठने तो लगे, लेकिन उनके पास न ही इंटरनेट था। न ही कोई अन्य मैनुअल व्यवस्था जिससे वह लाभार्थियों को भर्ती करा सकें। आलम यह था कि उन्हें यह भी नहीं पता है कि किस पोर्टल पर आयुष्मान योजना का काम उन्हें करना है। उनके पास उनकी लॉग इन आईडी व पासवर्ड भी नहीं था।
अमर उजाला ने इस खबर को गुरुवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को सभी तीन आरोग्य मित्रों की लॉग इन जनरेट कर दी है। सोमवार को उन्हें इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे वह अपना काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यचिकित्साधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि आरोग्य मित्रों की लॉग इन जनरेट हो गई है। सोमवार से वह काम शुरू कर देंगे।
ट्रेनिंग भी हो जाएगी शुरू
विभागीय अधिकारियों की मानें तो आयुष्मान मित्रों की ट्रेनिंग भी ऑनलाइन ही होनी है। इंटरनेट पर काम शुरू होते ही उनकी ट्रेनिंग भी प्रारंभ हो जाएगी। सोमवार से ही वह मरीजों को भर्ती आदि भी कराना शुरू कर देंगे। अभी तक तीनों ही अस्पतालों लोहिया पुरुष, महिला और सिविल अस्पताल में एक भी मरीज योजना के अंतर्गत भर्ती नहीं हुआ है।