{"_id":"5ba14123867a557ec97f1fd5","slug":"153729460919-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटलिफ्टिंग में कायमगंज के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटलिफ्टिंग में कायमगंज के खिलाड़ियों का दबदबा
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्टेडियम में मंगलवार को दीन दयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कायमगंज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों ने महिला वर्ग व 29 ने पुरुष वर्ग में हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता का शुभारंभ होमगार्ड कमांडेंट एसपी सिंह ने किया। इसके बाद सबसे पहले महिला वर्ग की खिलाड़ियों की स्पर्धा शुरू हुई। महिलाओं की 45 किलो भार वर्ग में शालिनी कायमगंज ने 90 किलो वजन उठाकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। नैना श्रीवास्तव ने 80 व अनूप कुमारी 58 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 59 किलोग्राम भारवर्ग में कमालगंज आरपी कॉलेज की काजल सिंह ने 75 किलो भार उठाकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
अपर्णा यादव व प्रियंका ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 63 केजी भार वर्ग फर्रुखाबाद की प्रियंका कटियार ने प्रथम, अनुष्का ने दूसरा व कृतिका तिवारी व सलोनी सिंह ने बराबर वजन उठाकर संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार जीता। वहीं बालकों के 55 किलो ग्राम भार वर्ग में कायमगंज के शंकर राखे ने क्लीन एंड जर्क समेत 133 किलो वजन उठा कर प्रथम पुरस्कार जीता। कायमगंज के ही विकास ने 103 और शमसाबाद के विशाल ने 80 किलोग्राम उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में आकाश कुमार कामयगंज ने 149 किलो व फतेहगढ़ के ऋषभ ने 148 किलो ग्राम और जीआईसी फतेहगढ़ के ऋषभ सिंह ने 110 किलो वजन उठाकर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
67 किलोग्राम में रजनीश फर्रुखाबाद ने 205 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम ऋषि आर्य कायमगंज ने 150 किलोग्राम भार उठाकर दूसरा व कायमगंज के ही रतन ने 135 किलो ग्राम वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। 73 किलोग्राम भारवर्ग में कायमगंज के अभय यादव ने 140 किलो वजन उठाकर प्रथम, मोहम्मद तौहीद 103 किलो ग्राम वजन उठाया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सीपीवीएन के पीटीआई सर्वेश श्रीवास्तव, स्टेडियम के कोच सर्वेंद्र कुमार, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे सत्यपाल सिंह और मो. अनवर अहमद रहे। इस दौरान बाक्सिंग कोच अल्पना शर्मा, क्रिकेट कोच विवेक सोनकर और ताइक्वांडो कोच अजय प्रताप मौजूद रहे।