{"_id":"5ba13e66867a557fe9786058","slug":"1537293908111528-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के चुनाव प्रत्याशियों का 1528 वकील आज करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के चुनाव प्रत्याशियों का 1528 वकील आज करेंगे फैसला
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों के लिए आज मतदान होगा। 1529 वकील प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना शुरू होगी। बाद देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। मतदान और मतगणना का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से बार एसोसिएशन के बाहर किया जाएगा। मतदाता वकीलों को यूनिफार्म में आना होगा। वह अपने साथ बार कौंसिल से जारी परिचय पत्र व प्रमाण पत्र लेकर आएं, तभी मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए विश्राम सिंह यादव, केके श्रीवास्तव प्रथम, शशिभूषण दीक्षित, उपाध्यक्ष पद के लिए अनवर जमाल सिद्दीकी, मनोज कुमार कटियार, मनोज कुमार सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मीना चौहान, मंजू देवी, महासचिव पद के लिए निवर्तमान महासचिव संजीव पारिया, केशव तिवारी, संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज मिश्रा, राजेंद्र यादव, श्यामवीर सिंह सोमवंशी, सर्वेश कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमल कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, राजवीर दुबे, लेखा परीक्षक पद के लिए अरविंद कुमार वर्मा, शिवेंद्र मोहन मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार सिंह, अजय दुबे, सदस्य पद के लिए शिखर सक्सेना, पियूष दुबे, सचेंद्र प्रताप सिंह, सुरजीत कुमार, देवेंद्र सिंह, सत्यपाल, यादव सिंह शाक्य, किशोर कुमार चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 1529 मतदाता वकील करेंगे।
चुनाव अधिकारी डा. अनुपम दुबे, शिव प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे से बार एसोसिएशन के हाल में मतदान शाम पांच बजे तक होगा। इसके बाद 5.30 बजे मतगणना होगी। मतदान और मतगणना का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से बार एसोसिएशन के बाहर किया जाएगा। मतदाता वकीलों को यूनिफार्म में आना होगा। वह अपने साथ बार कौंसिल से जारी परिचय पत्र व प्रमाण पत्र लेकर आएं, तभी मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा।