{"_id":"5b9e9e95867a557f195f3f04","slug":"153712192310-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा कराने को घर पहुंचेगी कैश कलेक्शन वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा कराने को घर पहुंचेगी कैश कलेक्शन वैन
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बिजली का बिल जमा करना अब और आसान होगा। कैश काउंटरों पर भीड़ होेने पर लाइन नहीं लगानी होगी। बिजली कनेक्शन काटने वाली टीम के साथ शहर में कैश कलेक्शन वैन भी चलेगी। इस पर उपभोक्ता बिल जमा कर रसीद ले सकते हैं। बकायेदारों का कनेक्शन काटने से पहले उनको बिल जमा करने का मौका दिया जाएगा।
बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं के लिए जगह-जगह कैश काउंटर खुल रहे हैं, ताकि उपभोक्ता समय से बिल जमा कर दें और उस पर बिजली की बकायेदारी न रहे। इसके लिए लाल सराय, फतेहगढ़ चौराहा पर भी कैश काउंटर खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इसके साथ शहर में कैश कलेक्शन वैन भी मोहल्ले-मोहल्ले घूमेगी। यह वैन बकायेदारों के कनेक्शन काटने वाली टीम के साथ रहेगी। टीम बकायेदार का बिजली कनेक्शन काटने से पहले बिल जमा करने का मौका देगी। यदि उपभोक्ता तुरंत बिल जमा करना चाहेगा तो उसका बिल वैन में जमा करा दिया जाएगा। अन्य उपभोक्ता भी इस वैन में बिल जमा कर सकेंगे। इससे वह भोलेपुर व चौक स्थित कैश काउंटर पर लाइन लगाने से बच सकेेंगे। वैन में उन्हें बिल जमा होने की रसीद भी दी जाएगी। इस वैन में कंप्यूटर, नेट और विभागीय दो कर्मचारी होंगे।
एक्सईएन पंकज अग्रवाल ने बताया कि जो लोग रोजाना मेहनताना पर काम करते हैं, वह जब बिल जमा करने आते हैं तो उनकी एक दिन की मजदूरी मारी जाती है। ऐसे लोगों को बिल जमा करने में आसानी हो जाएगी। उनके परिवार का कोई भी सदस्य मोहल्ले के पास मुख्य मार्ग पर खड़ी कैश कलेक्शन वैन पर बिल जमा कर सकता है। इससे बिल जमा करने के नाम रुपये लेकर ठगी होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगेगा। जल्द ही वैन चालू की जाएगी।