{"_id":"5b94148a867a557f015d1805","slug":"153643122719-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका को ओडीएफ करने में बजट का रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका को ओडीएफ करने में बजट का रोड़ा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दो अक्तूबर को नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद को ओडीएफ किया जाना है। पर शौचालयों के निर्माण कार्य में बजट का पेच फंस गया है। अभी भी लगभग 1657 शौचालयों के निर्माण कार्य के लिए 1.32 करोड़ रुपये कम हैं। नगर पालिका प्रशासन ने शासन को पत्र भेजकर बकाया रुपये की मांग की है।
नगर पालिका फर्रुखाबाद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 7362 शौचालय बनाए जाने हैं। एक शौचालय की कीमत 8000 रुपये है। लाभार्थी को दो किस्तों में 4000-4000 रुपये दिए जाने हैं। निर्धारित शौचालयों के निर्माण के लिए लगभग 5.89 करोड़ रुपये चाहिए। पर शासन ने करीब 4.56 करोड़ रुपये नगर पालिका प्रशासन के खाते में अवमुक्त किए। पालिका सूत्रों की मानें तो इन रुपयों से 5705 शौैचालय ही बनाए जा सकते हैं। बचे हुए शौचालयों के लिए अभी भी लगभग 1.32 करोड़ रुपये की जरूरत है।
बताते हैं कि 5667 लाभार्थियों के खातों में 2.26 करोड़ रुपये की पहली किस्त और 2854 के खाते में दूसरी किस्त के 1.14 करोड़ रुपये भेज दिए गए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो अभी भी करीब 4500 शौचालयों का निर्माण कार्य अधर में है। पालिका के पास करीब 1.16 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। ऐसे में निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो पालिका ने खर्च किए गए रुपये का उपयोगिता प्रमाण पत्र संयुक्त मिशन निदेशक और राज्य मिशन निदेशक को भेजकर बकाया लगभग 1.32 करोड़ रुपये की मांग की है। बजट मिलने के बाद ही नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद को ओडीएफ किया जा सकता है।
शासन से की है बजट की मांग
शासन को पत्र भेजकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों के लिए बजट की मांग की है। नगर पालिका फर्रुखाबाद के खाते में अभी शौचालय निर्माण के लिए करीब एक करोड़ से ज्यादा रुपये पड़े हैं। इन रुपयों को लाभार्थियों के खातों में भेजा जाएगा। बचे हुए लाभार्थियों को बजट मिलने के बाद रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही कम्युनिटी टॉयलेट और पिंक टॉयलेट बनवाए जा रहे हैं। इससे दो अक्तूबर तक नगर पालिका फर्रुखाबाद को ओडीएफ घोषित कर दिया जाएगा। - ईशान प्रताप सिंह (एसडीएम सदर एवं प्रभारी ईओ, नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद)