{"_id":"5b901f60867a557fe1120db9","slug":"153617185814-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश, सड़कों पर सन्नाटा
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। पूरे दिन हुई रिमझिम बारिश से तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया लेकिन इसका असर बाजारों पर दिखाई दिया। मुख्य बाजारों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। निचले मोहल्लों में कीचड़ होने से राहगीर को आवागमन करने में मुसीबत हुई।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो पूरे दिन होती रही। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। मंगलवार को तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। रिमझिम बारिश के चलते नेहरू रोड, रेलवे रोड, घुमना बाजार, नितगंजा, पक्कापुल, लोहाई रोड, ठंडी सड़क और सेठ गली आदि सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं निचले मोहल्ले घोड़ा नखास, गुदड़ी, बिर्राबाग, कादरीगेट, छावनी, लिंजीगंज, अंगूरीबाग, हाता मिंडू खां, करम खां, छेदा चूरन सिंह वाली गली, तलैया फजल इमाम, गंगानगर कालोनी, दिल्ली ख्याली कूंचा और हांता सफ्दर खां आदि मोहल्लों में कीचड़ की स्थिति रही। बारिश के चलते बच्चों से लेकर बड़े तक छाता लगाकर निकलना पड़ रहा है।
बारिश के कारण कई ट्रेनें लेट
फर्रुखाबाद। बारिश का असर ट्रेनों पर भी दिखाई पड़ रहा है। लखनऊ-जयपुर और उत्सर्ग समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें लेट आईं।
बुधवार को 18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस एक घंटा 25 मिनट देर से प्लेटफार्म संख्या तीन पर आई। 55325 लखनऊ-कासगंज एक्सप्रेस 50 मिनट, 18191 टाटा-छपरा दो घंटा 10 मिनट, 15037 कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस 50 मिनट और 19716 लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस एक घंटा देर से प्लेटफार्म संख्या पांच पर पहुंची। ट्रेनें लेट होने से बारिश में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो भीगते हुए ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेनों के लेट होने से यात्री प्रतीक्षालय और रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ रही।