फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शौचालय की फोटो अपलोडिंग धीमी होने पर वेतनवृद्धि रुकी

शौचालय की फोटो अपलोडिंग धीमी होने पर वेतनवृद्धि रुकी

Wed, 29 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शौचालय की फोटो अपलोडिंग धीमी होने पर वेतनवृद्धि रुकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति या फोटो अपलोडिंग में गड़बड़ी होने पर वेतन वृद्धि में रोक लगाई जाए।

डीपीआरओ ने बताया कि ब्लाक शमसाबाद, कायमगंज, मोहम्मदाबाद में शौचालयों की फोटो अपलोडिंग की स्थिति खराब है। डीएम मोनिका रानी ने संबंधित एडीओ पंचायत की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लाकों में पांच सबसे खराब प्रगति वाले सचिवों के शौचालय के लिए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष बैंक स्टेटमेंट निकलवाकर प्रस्तुत करने को कहा। शौचालय की फोटो अपलोडिंग में सुधार नहीं पाया गया तो सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों के नाजिर को निर्देश दिए कि 2013-14, 2014-15, एवं 2015-16 वर्ष में निष्पादन अनुदान की 75 प्रतिशत धनराशि संबंधित ग्राम निधि के खाते में 02 दिन के अंदर भेज दी जाए। धारा 122 बी/67 के अंतर्गत किए गए जुर्माना राशि को 50 प्रतिशत तहसील में रखने व 50 प्रतिशत जिला मुख्यालय के खाते में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य 15 दिन के अंदर नहीं हुआ तो संबंधित के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को पशु मेलों की नीलामी कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ब्लाक वार 100-100 जानवरों के लिए एक कांजी हाउस की स्थापना के लिए भूमि संबंधित एसडीएम से संपर्क कर चिह्नित की जाए। अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed