{"_id":"5b8597d642c792466f4a1dbb","slug":"153548180316-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने पिता पुत्र समेत चार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने पिता पुत्र समेत चार को मारी टक्कर
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बेकाबू कार ने ठेली को टक्कर मार पिता-पुत्र समेत चार को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट में घायल चालक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के लोहिया कैंपस निवासी स्वास्थ्य कर्मी कौशलेंद्र मिश्रा का बेटा शुभम मंगलवार को कैंपस के रहने वाले शाहिद की कार लेकर जा रहा था। आवास विकास कालोनी स्थित डॉक्टर भल्ला के अस्पताल के पास कार बेकाबू हो गई। लिंजीगंज निवासी सूरज की चने की ठेली में टक्कर मारते हुए लोहिया प्रतिमा की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। इस बीच चने की ठेली के पास सूरज का भाई संजय अपने तीन वर्षीय बेटे अमन को लिए खड़ा था। वह कार की चपेट में आने वह दोनों भी घायल हो गए। उधर, लोहिया प्रतिमा के पास संध्या भी टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गई। सूरज घायल हो गया और उसकी ठेली के क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने चालक शुभम को कार से निकाल कर धुन दिया। इस दौरान कार मालिक शाहिद भी वहां पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शाहिद को पकड़ कोतवाली भेज दिया। मारपीट में घायल हुए चालक को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इस दुर्घटना में घायल संजय, अमन, संध्या, को भर्ती कराया। संजय ने बताया कि वह अपने बेटे को दिखाने के लिए डॉक्टर भल्ला के अस्पताल जा रहा था। संध्या ने बताया कि उसकी दादी गिरजा देवी लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। उनको देखने के लिए अपने रिश्तेदार मिथिलेश देवी के साथ जा रही थी।