{"_id":"5b84492b42c792463c050999","slug":"153539612911-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसईखेड़ा में बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसईखेड़ा में बुखार से दो की मौत
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। विकास खंड क्षेत्र के बसईखेड़ा में रविवार रात बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही गांव में अभी भी करीब 50 लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। बुखार पीड़ित मरीजों का झोलाछाप और नर्सिंग होमों में इलाज चल रहा है।
करीब 10-15 दिन से बसईखेड़ा गांव में लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। इसी के चलते रविवार रात बुखार से पीड़ित मिद्दू खान (70) और सत्यवती (70) पत्नी सोबरन की मौत हो गई। प्रीति (18) पुत्री मुकुट सिंह, कोकिला देवी (70) पत्नी रामशंकर, पूनम (28) पत्नी सर्वेश और अतुल (ढाई वर्ष) पुत्र शिवनंदन, रामलते, ब्रजेश व नायका देवी आदि बुखार से पीड़ित चल रहे हैं।
प्रधान अरविंद यादव ने बताया कि गांव में करीब 50 से लोग बुखार से पीड़ित हैं। कुछ लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं तो कुछ नर्सिंग होम में भर्ती हैं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. सुमित कुमार को दो दिन पहले गांव में बीमारी फैले होने की सूचना दी थी। लेकिन अभी तक गांव में कोई भी टीम नहीं पहुंची है। इस संबंध में डॉक्टर सुमित शाक्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया की टीम भेजकर दवा बंटवाई गई है। जिनकी हालत ज्यादा खराब है। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर किया जाएगा।