{"_id":"5b82f01442c79246730f563c","slug":"153530778517-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल, जाम
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पजाबा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया, ट्रक फूंकने का प्रयास किया।
ग्राम पंचायत हुसैनपुर नौखंडा के मजरा तलैया नगला निवासी सुरजीत(22) पुत्र राजाराम अपने गांव के रिश्ते के चाचा शैलेंद्र (25) पुत्र रामप्रकाश के साथ बाइक से उनकी ससुराल कमालगंज क्षेत्र के गांव रामपुर माझगांव गया था। वहां से दोनों बाइक से रविवार रात को आ रहे थे। नगला पजाबा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंस गई। इससे दोनों दूर तक घिसटते चले गए। लोगों ने यह देख शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के देर से पहुंचने से गुस्साए लोगोें ने जाम लगा दिया। कुछ देर बाद सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन वह भी नहीं पहुंच सकी। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया और आग लगाने का प्रयास किया। सीओ ने रोकने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर दिया। सीओ के समझाने के बाद भी ग्रामीण जाम खोलने को तैयार नहीं थे। इस पर सीओ ने फतेहगढ़ कोतवाली के साथ कमालगंज थाने का फोर्स बुला लिया। इसके बाद पुलिस यूपी 100 की गाड़ी से दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर सुरजीत को डा. धर्मेंद्र चौधरी ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों के सड़क से न हटने पर सीओ ने पीएसी के जवानों को बुला लिया। इसके बाद पुलिस व पीएसी ने डंडे फटकार कर जाम खुलाया। करीब डेढ़ घंटे लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। फतेहगढ़ कोतवाल झांझनलाल ने बताया कि ट्रक के अंदर बाइक घुस गई थी। क्रेन बुलाकर ट्रक हटाया गया। उसके बाद बाइक निकल सकी। सड़क पर ट्रक होने से जाम लग गया था।