{"_id":"5b82f00a42c792463c050726","slug":"15353077758-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बांधने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बांधने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बेटे के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने जा रही महिला की गिरकर मौत हो गई। यह घटना शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बक्सुरी के पास हुई।
राजेपुर निवासी जय सिंह का दामाद संतोष रविवार की दोपहर पत्नी नेमा के साथ बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा। इस पर जय सिंह की पत्नी रूपा ने अपने बेटे सचिन से कहा कि वह भी अपने भाइयों को राखी बांधने जाएगी। वह संतोष की बाइक से उसे ले जाए। इस पर सचिन अपनी मां रूपा (45) को बाइक पर बैठाकर राखी बंधाने शमसाबाद क्षेत्र के गांव गदनपुर जा रहा था। फर्रुखाबाद से शमसाबाद मार्ग पर गदनपुर के पास ही गांव बक्सुरी के पास रूपा अचानक बाइक से गिर गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन ने मामा अशोक कुमार व सुखवासी को घटना की सूचना दी। इस पर तुरंत दोनों भाई मौके पर पहुंचे। शव को लोग गदनपुर ले गए। कुछ देर बाद पहुंचे पति जय सिंह रूपा के शव को अपने साथ राजेपुर ले गए। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि मामले की कोई सूचना नहीं मिली है।