{"_id":"5b71c7d742c79215a905c1a3","slug":"15341833758-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेता ने कहा नहीं मिल रही बाढ़ पीड़ितों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी नेता ने कहा नहीं मिल रही बाढ़ पीड़ितों को राहत
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य रामबक्श वर्मा सोमवार को अहलादपुर भटौली के ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से ग्रामीणों के लिए आवास की मांग की। उन्होंने बीजेपी व पूर्व में रही सपा सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। बाढ़ पीड़ितों के लिए यहां कोई काम हो ही नहीं रहा है। यही हाल रहा तो अहलादपुर के बाद भटौली गांव भी कट जाएगा।
रामगंगा के किनारे बसा अहलादपुर गांव आधे से ज्यादा कट गया है। इसी को लेकर बीजेपी के पूर्र्व सांसद सोमवार दोपहर में अहलादपुर गांव के करीब 60-70 लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर पीड़ितों के लिए आवास दिलाने को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के मामले में कुछ नहीं कर रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए शरणालय में लोगों को खाना भी सही से नहीं मिल रहा है। किसी को एक पूड़ी मिलती है तो कोई भूखा ही वापस आ जाता है। ग्रामीणों के पास घर नहीं है। प्रशासन लगातार जगह आदि देखने की बात कर रहा है, लेकिन यह सब फर्जी है।
उन्होंने बीजेपी और पूर्व की सपा सरकार पर आरोप लगाया कि दोनों सरकारों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ नहीं किया। वह जब सांसद थे तो इन क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही सड़कों का निर्माण भी कराया था। आज के हालात यह हैं कि जनप्रतिनिधि मौके पर जाते तक नहीं हैं। हर बार बांस, बल्ली लगाकर बाढ़ के बहाव को कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ काम अधिकारियों के फायदे के होते हैं उन्हें होने दें। ब्रजेश कुमार, छोटेलाल, नन्हें, दिनेश कुमार, महेंद्र पाल, मोरपाल, अमर सिंह, गजराज, जैलाला, अनिल, कृष्णपाल आदि लोग मौजूद रहे।