{"_id":"5b6f14ba4f1c1bea258b4598","slug":"15340064508-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल का सेपरेट फीडर फिर विवाद में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल का सेपरेट फीडर फिर विवाद में आया
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल को निर्बाध बिजली मुहैया कराने के लिए बनाया गया अलग फीडर विवाद में आ गया है। फीडर के ट्रांसफार्मर का दोबारा तेल कम हो गया। सीएमएस ने एक्सईएन को पत्र लिखा है। एक्सईएन ने लोहिया अस्पताल की जिम्मेदारी ठहराकर तेल डलवाने के लिए भुगतान करने को पत्र लिख दिया।
लोहिया अस्पताल में अलग विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। इसमें लगे ट्रांसफार्मर से एक साल पूर्व करीब 1800 लीटर तेल चोरी हो गया था। इससे उपकेंद्र चलना बंद हो गया और लकूला विद्युत उपकेंद्र से अस्पताल की लाइन जोड़कर बिजली दी जा रही थी। जुलाई में मुख्यमंत्री के आने पर आनन फानन बिजली विभाग ने तेल मंगा कर ट्रांसफार्मर में डलवा कर उपकेंद्र को चालू कराया था। इससे उपकेंद्र चलना बंद हो गया। ट्रांसफार्मर से तेल फिर से कम होने पर सीएमएस डा. अशोक कुमार ने तेल डलवाने और उपकेंद्र चालू कराने को एक्सईएन शहरी को पत्र भेजा है।
एक्सईएन पंकज अग्रवाल ने बताया कि तेल डलवाने के लिए पत्र आया है। उसमें तेल की कीमत का भुगतान करने संबंधी उल्लेख नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को तेल डलवाने का भुगतान करना होगा।