{"_id":"5b634c0d4f1c1b66428b59bf","slug":"15332341822-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ को भी एआरटीओ में नहीं मिले लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ को भी एआरटीओ में नहीं मिले लिपिक
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। संभागीय परिवहन अधिकारी कानपुर को भी गुरुवार को परिवहन कार्यालय से लिपिक नदारद मिले। कामकाज बंद पड़ा था। उन्होंने एआरटीओ से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद जिलाधिकारी से मुलाकात की।
परिवहन कार्यालय के दो लिपिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से कर्मचारियों ने काम करना बंद कर दिया है। इससे कार्यालय में पांच दिन से काम काज ठप पड़ा है। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह निरीक्षण करने आए। उनको कार्यालय में लिपिक न मिलने से काम काज बंद मिला। कार्यदायी संस्था की ओर से लगाए गए कर्मचारियों में कुछ कार्यालय में उपस्थित थे। आरटीओ ने एआरटीओ मोहम्मद हसीब से लिपिकों के न आने के मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी मोनिका रानी से मुलाकात की।
एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब ने बताया कि लिपिकों के न आने से कार्यालय के सभी काम बंद है। इसकी रिपोर्ट आरटीओ को भेजी थी। इससे वह निरीक्षण करने आए। डीएम ने कहा कि जो एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसकी मजिस्ट्रेट जांच होगी। इससे लिपिक कार्यालय में आकर काम करें। आरटीओ ने कर्मचारियों से बात कर काम पर लौटने की बात कही है।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि कार्यालय का भवन पुराना है। बारिश में छत से पानी टपकने से फाइलें भी भीग रही हैं। कार्यालय दूसरी जगह स्थानांतरण करने के लिए भवन की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक भवन नहीं मिला है। भवन मिलने पर कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा।