फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बैठक के नाम पर सुनाया पीएम का भाषण

बैठक के नाम पर सुनाया पीएम का भाषण

Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बैठक के नाम पर सुनाया पीएम का भाषण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दिखाने के लिए व्यापारियों को उद्योग बंधु की बैठक के नाम पर बुला लिया गया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में टीवी व प्रोजेक्टर के माध्यम से व्यापारियों को सीएम, पीएम व अन्य नेताओं व उद्योगपतियों के भाषण सुनाए गए। अंत में सांसद मुकेश राजपूत ने व्यापारियों से आलू से संबंधित उद्योग लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस पर सरकार व्यापारियों को कर्ज दे सकती है।

जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ने व्यापारियों को पत्र भेज कर बताया था कि रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक है। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मोनिका रानी करेंगी। 12 बजे इसका समय नियत किया गया था। सोमवार को जब व्यापारी कलक्ट्रेट सभागार पहुंचे तो वहां पर व्यापारियों को दो एलईडी व एक प्रोजेक्टर लगाकर लखनऊ में चल रहे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को दिखाया गया। करीब दो घंटे लंबे कार्यक्रम में व्यापारी प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल रामनाईक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व उद्योगपतियों के भाषण सुनकर लौट आए।
विज्ञापन


व्यापारी नेता चंद्रपाल वर्मा ने बताया कि इस तरह से गलत बोलकर कार्यक्रम में बुलाना हम लोगों के समय की बरबादी है। वह बैठक में व्यापारियों के मुद्दे उठाने के लिए गए थे। यहां कुछ और ही हुआ। इस दौरान सीडीओ अपूर्वा दुबे, एसपी अतुल शर्मा, जिला आलू विकास अधिकारी आदित्य प्रताप सेंगर, सांसद मुकेश राजपूत, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे। जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के बोलते ही बंद हो गई एलईडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को दिखाने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में दो एलईडी व एक प्रोजेक्टर लगाया गया था। एलईडी की आवाज कम होने पर जिलाधिकारी ने उसे बढ़ाने को कहा। इस पर करीब आधा घंटे में एक स्पीकर लगाकर आवाज को बढ़ाया गया। करीब 12:35 पर बिजली चले जाने पर करीब पांच मिनट के लिए सब कुछ बंद हो गया। इसके कुछ ही देर बाद 12:48 पर फिर से बिजली चली गई और सब बंद हो गया। इसके बाद जैसे ही पीएम मोदी ने बोलना शुरू किया उसी समय टीवी के सिग्नल चले गए। वहां खड़े कर्मचारी मशक्कत करते रहे, लेकिन टीवी नहीं चली। इसके बाद प्रोजेक्टर में स्पीकर लगाकर कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रोजेक्टर में स्पीकर लगने से आवाज भी साफ सुनाई नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed