{"_id":"5b5cafa54f1c1b466d8b76b0","slug":"15328009276-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद कीचड़ से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद कीचड़ से लोग परेशान
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बारिश बंद होने के बाद आवास विकास कालोनी की कई गलियों में कीचड़ होने से लोग परेशान हैं। ऐसा ही हाल अन्य मोहल्लों का भी है।
आवास विकास कालोनी में यूरो किड्स स्कूल से लेकर गिहार बस्ती लकूला तक की आधी सड़क बनी है। आधी कच्ची है। तीन दिन की बारिश में जलभराव हो गया था। इससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। शनिवार को बारिश न होने और धूप निकलने के बावजूद इस सड़क पर कीचड़ होने से आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ी।
मोहल्ले की राधिका और अशोक कुमार का कहना है कि यह सड़क आधी ही बनी है। बारिश के बाद कीचड़ से दिक्कत होती है। वहीं, ठंडी सड़क मार्ग और इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव है। यहां रहने वाले असलम, निजाम, रामसिंह, मुकेश कुमार, अरुण और जेपी चौहान का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया होने के बाद भी यह सड़क सालों से टूटी पड़ी है। इसके चलते बारिश में जलभराव हो जाता है। पानी बंद होने के बाद यहां कई दिनों तक कीचड़ की स्थिति रहती है। इसी तरह बिर्राबाग, कादरीगेट नाला किनारे, नाला मछरट्टा से गुदड़ी जाने वाले मार्ग और अंगूरीबाग आदि मोहल्लों में भी बारिश बंद होने के बाद कीचड़ की स्थिति है।