{"_id":"5b5caeb04f1c1b0c718b6b00","slug":"153280068313-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से ग्रामीण की दब कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलट जाने से ग्रामीण की दब कर मौत
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। मूंगफली से लदी ट्रैक्टर टॉली के पलटने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। हालांकि ट्रैक्टर चालक व मालिक ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। ये हादसा शनिवार को कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर हुआ।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला चंदेला निवासी रामनरेश राजपूत (57) शनिवार को गांव के ही सुनील की ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मूंगफली लादकर बेचने के लिए शाहजहांपुर की अल्हागंज मंडी जा रहे थे। ट्रैैक्टर को गांव का ही युवक चला रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर का मालिक सुनील आगे ही बैठा था जबकि रामनरेश और अभिषेक पीछे ट्राली पर बैठे थे। ट्रैक्टर फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग न्यामतपुर सरैया गांव के सामने बेकाबू हो गया और ट्रॉली पलट गई।
टॉली पलटने से रामनरेश नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि अभिषेक घायल हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक व सुनील कूद पड़े। जिससे उनको चोट नहीं आई। घायल अभिषेक को एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों को सूचना दी। मृतक किसान रामनरेश का बेटा प्रेमचंद्र, ओमप्रकाश और पत्नी सदावती घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनरेश के बेटे ने आरोप लगाया कि चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इससे उसके पिता की मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।