फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अमृतपुर में 10 घंटे गुल रही बिजली

अमृतपुर में 10 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अमृतपुर में 10 घंटे गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तहसील क्षेत्र में ब्रेक डाउन लगातार समस्या का का सबब बना हुआ है। बुधवार को अमृतपुर क्षेत्र में करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली उपकरण महज दिखावा भर रह गए हैं। इनका उपयोग नहीं हो पाता है।


अमृतपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह ही लगभग पांच बजे लाइट चली गई। इसके बाद बिजली शाम तीन बजे आई। इससे लोग परेशान रहे। सरकार के निर्देशानुसार अमृतपुर तहसील क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आनी चाहिए। यहां पर आठ घंटे बिजली मिलना भी मुश्किल है। ग्रामीण सौरभ मिश्रा ने बताया कि घर में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं। फ्रिज होते हुए भी हम लोग ठंडे पानी के लिए बर्फ खरीद कर लाते हैं। उन्होंने बताया ब्रेक डाउन होने के साथ ही लोकल फाल्ट के कारण भी आए दिन बिजली कटती रहती है।
विज्ञापन


एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि 33 हजार की लाइन में पेड़ ज्यादा हैं। इनकी डालियां लग जाने से ब्रेक डाउन हो जाता है। डालियों को कटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed