फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र जाटव समेत तीन को निकाला

बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र जाटव समेत तीन को निकाला

Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र जाटव समेत तीन को निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रदेश अध्यक्ष के सामने हुए हंगामे की गाज पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव समेत तीन पदाधिकारियों पर गिरी। बुधवार को जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने तीनों लोगों को पार्टी से बाहर किए जाने का प्रेस नोट जारी कर दिया है।

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाह के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्य जोन इंचार्ज पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मंच पर चढ़कर भड़ास निकाली थी। इस दौरान गालीगलौज और हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। पार्टी ने शाम को ही पूर्व जिला महासचिव अवधेश कुमार और पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश गौतम को पदमुक्त कर दिया था। बुधवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के बाद बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव, पूर्व जिला महासचिव अवधेश कुमार और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवधेश गौतम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने बताया कि बसपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होती है। जब उनसे पूछा गया कि किसके निर्देश पर तीनों को पार्टी से बाहर किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ही तीनों को पार्टी से बाहर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पूर्व जिलाध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह जाटव ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह बसपा के सच्चे सिपाही हैं लेकिन मौजूदा समय में अपनी बात कहने पर इसी तरह कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर कर उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुहार लगाएंगे और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इस मामले में न्याय करेंगी। वह निर्दोष हैं, बेवजह उन्हें पार्टी से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed