{"_id":"5b3d014c4f1c1b93288b486b","slug":"15307246836-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्लीपर बसों को कोतवाल और ट्रैफिक प्रभारी ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्लीपर बसों को कोतवाल और ट्रैफिक प्रभारी ने किया सीज
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। स्लीपर बसों की डग्गामारी रोकने के लिए कोतवाल और ट्रैफिक प्रभारी ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन बसों को सीज किया। इसके साथ ही स्कूलों बसों और टेंपो को चेक किया गया। पुलिस ने एक बस और छह टेंपो का चालान किया।
शहर कोतवाल संजीव राठौर को मंगलवार की रात सूचना मिली कि अमेठी गांव में स्लीपर बसों में सवारियां भरी जा रही हैं। इस सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दो बस के चालक वाहनों को लेकर भाग गए। पुलिस ने अभय ट्रैवल्स की स्लीपर बस को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे सीज कर दिया। इसके बाद कोतवाल ने कई स्थानों पर छापेमारी की। हालांकि अन्य बसें नहीं मिली। काउंटर भी बंद मिले। बुधवार की सुबह ट्रैफिक प्रभारी देवेश कुमार ने लालगेट पर स्कूली वाहनों को चेक किया। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज ने छह टेंपो चालकों को बच्चों को दोनों सीटों पर बैठाने पर चालान कर दिया। एक स्कूली बस का भी चालान किया।
बुधवार की शाम को ट्रैफिक प्रभारी ने देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग की। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्रभारी ने शताब्दी ट्रैवल्स और अमर ट्रैवल्स की दो स्लीपर बसों को सीज किया। बताया कि दोनों बसें जयपुर जा रही थी। ये बसें वहां पर सवारियाें को भर रही थी।