फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   टैक्स अभी जमा करो नहीं तो पेनाल्टी के साथ करना होगा

टैक्स अभी जमा करो नहीं तो पेनाल्टी के साथ करना होगा

Tue, 03 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
टैक्स अभी जमा करो नहीं तो पेनाल्टी के साथ करना होगा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के एक होटल में मंगलवार को इनकम टैक्स विभाग ने आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि गाजियाबाद प्रभार मुख्य आयकर आयुक्त आरके गुप्ता ने कहा कि इनकमटैक्स विभाग के पास अब सभी लोगों की पूरी जानकारी है। किसने कहां रुपये खर्च किए। इसलिए सभी लोगों को अपना टैक्स समय से जमा कर देना चाहिए। नहीं करेंगे तो छह साल बाद पेनाल्टी सहित करेंगे। अब अघोसित संपत्ति किसी काम की नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि किसी समय में इनकम टैक्स जमा करना लोगों के लिए टेढ़ी खीर होता था। अब ऐसा नहीं हैं। अब बहुत आसानी से लोग अपना इनकम टैक्स घर बैठे जमा कर सकते हैं। सब कुछ ऑनलाइन है। उन्होंने फर्रुखाबाद के टैक्स पे करने वाले लोगों की तारीफ की। कहा कि आयकर विभाग को जितना लक्ष्य इस जिले के लिए दिया गया था वह लगभग पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टैक्स से संबंधित किसी भी समस्या के लिए लोग सीपी ग्राम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसकी मॉनीटरिंग सीधा पीएमओ से होती है। यदि एक महीने में निस्तारण नहीं किया जाता है तो पीएमओ कार्रवाई करता है। इसके अलावा देश में 576 आयकर सेवा केंद्र भी खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एक आयकर सेवा का उद्घाटन फर्रुखाबाद में भी किया गया। वहीं प्रधान आयकर आयुक्त अलीगढ़ आनंद शरण सिंह ने बताया कि फर्रुखाबाद का साक्षरता प्रतिशत 72 है। यह देश के साक्षरता प्रतिशत 59 से काफी अधिक है। इस कारण यहां के लोग ज्यादा जागरुक होंगे। इसी कारण यहां पर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ताकि लोग सीधे अपनी बात रख सकें।

इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं जिनका मुख्य आयकर आयुक्त ने जल्दी ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इससे पहले कार्यक्रम में आए आईएमए, कोल्डस्टोरेज एसोसिएशन, नमकीन कारोबारी आदि ने आयकर आयुक्त का माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान एके मिश्रा संयुक्त आयकर आयुक्त फर्रुखाबाद, राधेश्याम, विवेक सिंह, अतुल खन्ना आदि मौजूद रहे।

पेनाल्टी नहीं कर दाता बढ़ाने हैं
कड़े नियम और अधिक पेनाल्टी के सवाल पर मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य ज्यादा पेनाल्टी वसूलना नहीं है। हमारा उद्देश्य कर चोरी रोकना है। इसलिए पेनाल्टी लगाई जाती है।


दो मिनट में निपटा निरीक्षण
मुख्य आयकर आयुक्त सबसे पहले बढ़पुर स्थित आयकर कार्यालय गए। वहां उन्हें निरीक्षण करना था, लेकिन यह महज एक खानापूर्ति भर रहा। दो मिनट में ही निरीक्षण निपटाकर वह वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed