फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चालक की मौत, पंचनामा न भरने पर जाम लगाने का प्रयास

चालक की मौत, पंचनामा न भरने पर जाम लगाने का प्रयास

Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चालक की मौत, पंचनामा न भरने पर जाम लगाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जयपुर से फर्रुखाबाद आते समय 13 जून को मैनपुरी में स्लीपर बस पलटने में घायल हुए चालक की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार कानपुर के एक नर्सिंग होम में चल रहा था। परिवार वाले शव लेकर घर चले आए। शव का पंचनामा भरवाने के लिए पिता गांव के लोगों के साथ कोतवाली गया। पुलिस ने उसको टरका दिया। इधर से उधर भटकने से परेशान पिता और गांव के लोगों ने कानपुर फतेहगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फतेहगढ़ कोतवाली के महरुपुर सहजू गांव निवासी मुकुल सक्सेना (22) शहर के चतुर्वेदी बस सर्विस की स्लीपर बस चलाता था। 13 जून को वह बस लेकर जयपुर से फर्रुखाबाद आ रहा था। आगरा में मुकुल सक्सेना को हटाकर एटा के सराय अगहत निवासी परिचालक महेंद्र खुद बस चलाने लगा। मुकुल वहीं बोनट के पास बस में लेट गया। मैनपुरी जिले में स्लीपर बस पलट गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौत और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन


परिचालक महेंद्र बस से कूद कर भाग गया। चालक मुकुल सक्सेना की इस हादसे में एक टांग कट गई थी। उसको मेडिकल कालेज सैफई में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर परिवार के लोग घर ले आए। 25 जून को बहन शिल्पी की शादी पिता ने सादगी से की। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग मुकुल सक्सेना को कानपुर एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। सोमवार की रात परिवार के लोग उसको लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में मुकुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग शव गांव ले आए। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को पिता व गांव के लोग पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराने को फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस ने मृतक के पिता को टरका दिया। ग्रामीणों ने शव को कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर गांव के पास रख कर जाम लगाने की योजना बनाई और शव लेकर सड़क पर पहुंचे। तब तक एसपी को मामले की जानकारी मिल गई। एसपी अतुल शर्मा के निर्देश पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पंचनामे की प्रक्रिया पूरी कर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे के बाद बस संचालक ने नहीं ली सुध
फर्रुखाबाद। मृतक के पिता विजय कुमार ने बताया कि बस पलटने में पुत्र की टांग कटने के बाद बस संचालक विमल चतुर्वेदी ने उसकी दोबारा सुध नहीं ली। 25 जून को पुत्री की शादी थी। विमल चतुर्वेदी ने पुत्र से शादी में 20 से 30 हजार रुपयों की मदद करने का भरोसा दिया था। शादी में वह नहीं आए। पुत्र के उपचार के लिए भी कोई खर्चा नहीं किया। पिता ने बताया कि उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मुकुल सक्सेना सबसे बड़ा पुत्र था।


मौत की खबर पर बहन हुई अचेत
मुकुल की बहन शिल्पी की शादी मोहम्मदाबाद के रोहिला गांव में 25 जून को हुई थी। भाई की मौत की खबर पर शिल्पी और मां कुसुमा देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मुकुल अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed