फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बदले रंग रूप में बिक रहा ऑक्सीटोसिन

बदले रंग रूप में बिक रहा ऑक्सीटोसिन

Tue, 03 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बदले रंग रूप में बिक रहा ऑक्सीटोसिन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बदले रंग रूप में मिल रहा है। सरकार ने एक जुलाई से मेडिकल स्टोर पर इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। शासनादेश में साफ बताया गया था कि यदि एक जुलाई के बाद मेडिकल स्टोर पर ऑक्सीटोसिन मिला तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

ऑक्सीटोसिन के बढ़ते दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देश भर की फार्मा कंपनियों पर संबंधित इंजेक्शन के निर्माण पर रोक लगाई है। इसके अलावा निजी कंपनियों को ऑक्सीटोसिन के निर्माण का कच्चा माल पहुंचाने पर भी रोक लगा दी थी। इसका नोटीफिकेशन पहले भी जारी किया जा चुका है। सरकार ने ऑक्सीटोसिन के निर्माण की जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की एक कंपनी को दी है। इसके बावजूद बाजार में ऑक्सीटोसिन बदले रंग रूप में मिल रहा है।
विज्ञापन


ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन अब एंपुल के रूप में मिल रहा है। इसकी कीमत भी बेहद कम होती है। यह महज दो से पांच रुपये में मिल जाता है।

गर्भवती को पड़ती है जरूरत
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की जरूरत गर्भवती को पड़ती है। प्रसव के समय जब महिलाओं को दर्द नहीं होता तब इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है।

इंजेक्शन लगाकर निकाला गया दूध नुकसानदेह
जब किसी दुधारू पशु का बच्चा मर जाता है और वह पशु दूध नहीं देती है। ऐसे में लोग दूध निकालने के लिए जानवर को ऑक्सीटोसिन लगा देते हैं। इससे उसे बच्चा जनने जैसा दर्द होता है और वह अपना दूध थन में उतार देती है। इस तरह से निकाले गए दूध का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ऑक्सीटोसिन लगाकर फलों व सब्जियों का साइज भी बड़ा किया जाता है। एक किसान ने बताया कि यदि आप छोटी से लौकी में रात में ऑक्सीटोसिन लगा दें तो सुबह तक लगभग डेढ़ फीट की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीटोसिन पर रोक लगाने का सरकार भरसक प्रयास कर रही है। लोकल कंपनियां चोरी छुपे इसका निर्माण कर रही हैं। इसी कारण यह अब भी आसानी से एंपुल के रूप में बाजार में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह इतना सस्ता होता है कि हर आदमी इसे खरीद लेता है। - राजकिशोर सिंह, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed