फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कंपिल, कायमगंज और मोहम्दाबाद में बनेंगे पार्क

कंपिल, कायमगंज और मोहम्दाबाद में बनेंगे पार्क

Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
कंपिल, कायमगंज और मोहम्दाबाद में बनेंगे पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डीएम मोनिका रानी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें अधिशासी अधिकारी को कायमगंज, मोहम्मदाबाद और कंपिल में पार्क बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने पालिका के ईओ से पार्कों की सूची और एरिया की स्थिति संबंधी रिपोर्ट मांगी है।

डीएम ने एसडीएम को एक अगस्त से शुरू होने वाले कोटे पर राशन वितरण सत्यापन का काम ठीक से करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित नौ गांवों को राशन कार्ड से 100 प्रतिशत संतृप्त कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस को जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर पालिका फर्रुखाबाद में तीन साल से एक ही पटल पर काम कर रहे पटल सहायकों का स्थानांतरण किया गया है, लेकिन उसकी सूचना अभी तक डीएम कार्यालय में नहीं दी गई है। इसपर डीएम ने पालिका ईओ व संबंधित कर्मचारी का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज मंडी में वसूली का प्रतिशत कम होने पर मंडी सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया। इस मौके पर एडीएम राजस्व, समस्त उप जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता सिंचाई, संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed