फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पोल बदलने के लिए रुपये मांगने पर उपकेंद्र घेरा

पोल बदलने के लिए रुपये मांगने पर उपकेंद्र घेरा

Sun, 01 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पोल बदलने के लिए रुपये मांगने पर उपकेंद्र घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। राईपुर चिनहटपुर में टूटे पोल को बदलने के लिए कर्मचारियों ने दो हजार रुपयों की मांग की। इसकी शिकायत करने के लिए ग्रामीणों ने डीएम को फोन मिलाया। फोन न उठने से गुस्साए ग्रामीणों ने कंपिल विद्युत उपकेंद्र पहुंच कर घेराव कर हंगामा किया। उपकेंद्र के एसएसओ आपूर्ति बंद कर गेट में ताला मार कर चले गए। जेई ने फोन से पोल बदलवाने का आश्वासन दिया, तब गांव के लोगों ने हंगामा बंद किया।

21 जून को आई आंधी में गांव राईपुर चिनहटपुर गांव में कई पोल टूट गए थे। इस कारण गांव की बिजली आपूर्ति बंद चल रही है। गांव के लोगों ने विभागीय अधिकारियों से कई बार पोल बदलवाने की मांग की, लेकिन अफसरों ने सुनवाई नहीं की। 10 दिन से गांव में बिजली न होने से ग्रामीण परेशान हैं। दो दिन बाद इस गांव में दो बेटियों की बारात आनी है। पोल बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने जब लाइनमैन से संपर्क किया तो उसने दो हजार रुपये की मांग की। इसकी शिकायत करने के लिए गांव के लोगों ने डीएम को फोन मिलाया। डीएम का फोन नहीं उठा। कहीं भी सुनवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को कंपिल विद्युत उपकेंद्र पहुंच कर उसका घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह देखकर उपकेंद्र के कर्मचारी ताला मार कर वहां से खिसक गए। इसकी जानकारी अवर अभियंता को दी। जेई सुरेंद्र सिंह चौहान ने फोन पर ग्रामीणों से कहा कि वह पोल जल्द बदलवा देंगे, तब ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने दो दिन में पोल न बदलने पर अटेना मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ठेकेदार संदीप कुमार को कई बार पोल बदलने के लिए कहा गया, वह सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस कारण पोल नहीं बदले जा सके। लाइनमैन के रुपये मांगने के संबंध में जेई ने बताया कि पोल ठेकेदार लगाता है, लाइनमैन नहीं लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed