{"_id":"5b39081d4f1c1b4d108b5494","slug":"15304642854-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर में युवती ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घर में युवती ने किया हंगामा
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमी की शादी की तैयारियां होने पर प्रेमिका ने उसके घर पहुंच कर हंगामा किया। उसने दूल्हा बनने वाले युवक को खुद का प्रेमी बताया। इसकी शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी ली।
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने कोतवाली पहुंचकर गांव के एक युवक के खिलाफ आरोप लगाया कि सोमवार को शादी कर रहा है। कई वर्षों से युवक, प्रेमिका को शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा है। इस पर पुलिस, युवक को कोतवाली ले गई। युवक व युवती के परिजन भी पहुंच गए। युवती, प्रेमी के साथ ही शादी करने की अपनी बात पर अड़ी रही। उसने कहा कि वह युवक से शादी करेगी, यदि उसकी शादी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।