फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   24 शिक्षक और 12 मेधावियों का किया सम्मान

24 शिक्षक और 12 मेधावियों का किया सम्मान

Sun, 01 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
24 शिक्षक और 12 मेधावियों का किया सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने रविवार को नवभारत सभाभवन में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 शिक्षक एवं 12 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कहा कि छात्रों ने अच्छे नंबर लाकर उम्दा प्रदर्शन किया है। वे लोग इस मेहनत को आगे ले जाएं और भारत सरकार के उच्च पदों पर पहुंचे। जो शिक्षक सेवानिवृत्ति हो चुके हैं वे अपनी सेवा से सेवानिवृत्ति हुए हैं, लेकिन समाज से नहीं। समाज को हमेशा उनकी जरूरत रहेगी।

कार्यक्रम संयोजक सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि यूपी में जब कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे तब विद्यालयों में पढ़ाई होती थी। मै चाहता हूं कि जल्दी ही यूपी की शिक्षा व्यवस्था भी केरल की तरह बेहतर हो जाए।
विज्ञापन


राहुल राजपूत व रमेश रापजूत ने शिक्षा राज्यमंत्री को 21 किलो की माला पहनाई। हेमचंद्र राजपूत, संतोष प्रधान, कल्लू दीक्षित ने चांदी का मुकुट पहनाया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के भूपेश पाठक, आर्येंद्र यादव, प्रवेश राठौर ने प्रतीक चिह्न और सात सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने ज्ञापन और प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस दौरान विधायक नागेंद्र सिंह, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, राधेलाल लोधी, नंदराम सिंह शाक्य, रमेश राजपूत, राहुल राजपूत, संतोष प्रधान, विमल कटियार, हेमचंद्र राजपूत, कुलदीप गंगवार, सुरेंद्र कटियार, भूदेव राजपूत आदि रहे।

ये प्रधानाचार्य हुए सम्मानित
प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सुतीक्षण कुमार, योगेश तिवारी, मीना यादव, रवेंद्र सिंह, बादशाह, वेदराम शर्मा, हरी प्रसाद मिश्रा, इंदू मिश्रा, वीरेंद्र कुमार द्विवेदी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज फर्रुखाबाद, विकास राजपूत, महेश चंद्र वर्मा, फादर जिमी जेम्स, प्रदीप सिकरवार, आलोक सिंह, दिनेश चंद्र वर्मा, रोहिताश वर्मा, कन्हैया लाल तिवारी। इसके अलावा राष्ट्रपति व राज्यपाल सम्मान से पुरस्कृत चमन शुक्ला, भारती मिश्रा, इंद्रा राठौर, श्यामपाल सिंह, सुनीता सचान को भी सम्मानित किया गया।


ये छात्र हुए सम्मानित
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में आरएस पब्लिक इंटर कालेज राजेंद्र नगर की श्रेया, सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय सेनापति स्ट्रीट फर्रुखाबाद के बाल किशन और सीपीवीएन कायमगंज के कृष्ण अवस्थी को पुरस्कार दिया गया। इंटर में मेजर शिवदयाल सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद के आर्यन कुमार, श्री देवी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज नगला अनूप की आकांक्षा और सीपीवीएन कायमगंज के अभिषेक को पुरस्कार दिया गया। सीबीएसई दसवीं में वीरेंद्र स्वरूप की सेजल गंगवार और शिवांग द्विवेदी व केंद्रीय विद्यालय की शालिनी को पुरस्कृत किया गया। इंटरमीडिएट में वीरेंद्र स्वरूप के प्रणव कपूर, सेंट एंथोनी के अनिकेत चौधरी और प्रणव अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed