फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   टेंपो-पिकअप की भिड़ंत में 14 यात्री घायल

टेंपो-पिकअप की भिड़ंत में 14 यात्री घायल

Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
टेंपो-पिकअप की भिड़ंत में 14 यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। अमृतपुर से फर्रुखाबाद आ रहे टेंपो की बदायूं मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चालक समेत टेंपो सवार 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में पशु भरे थे। चालक पिकअप को छोड़कर भाग गया। एसडीएम अमृतपुर और एसओ ने जानवरों को दूसरे वाहन से राजेपुर भेजा और दोनों वाहनों को कब्जे में कर लिया।

अमृतपुर से फर्रुखाबाद की ओर शनिवार सुबह टेंपो सवारियां लेकर आ रहा था। बदायूं मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप से टेंपो की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वहां से भाग गया। पिकअप में जानवर लदे थे। घटना की सूचना पर एसओ अंगद सिंह और एसडीएम रमेश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


हादसे में घायल अमृतपुर के गांव वलीपट्टी निवासी आलोक कुमार, रामचंद्र, गांव मोकुलपुर निवासी मनोज कुमार, पत्नी उपासना, इनकी पुत्री पायल, पुत्र रितिक, एटा जिले के थाना जैथरा के गांव घरोली निवासी रामऔतार, दौलतियापुर निवासी विनोद कुमार, इनकी पत्नी रंजना, पुत्री छवि, मोहन लाल, इनकी पत्नी बीना देवी, परमापुर निवासी हेमराज घायल हो गए। इनको एसडीएम ने सीएचसी में भर्ती कराया। आलोक व रामचंद्र की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed