फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भीकमपुरा अस्तबल तराई का नाला उफनाया

भीकमपुरा अस्तबल तराई का नाला उफनाया

Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भीकमपुरा अस्तबल तराई का नाला उफनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते भीकमपुरा अस्तबल तराई का नाला बारिश में उफना गया। इसका पानी खेतों में भरने से मक्का व भिंडी की फसल डूब गई। मोहल्लेवासियों का कहना था कि तीन दिन जेसीबी से नाले की सफाई तो हुई लेकिन तलीझाड़ नहीं हो सकी। बीते दिन हुई बारिश से नाला उफनाने से पानी खेतों में भर गया।

करीब चार-पांच दिन पहले पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने अपनी देखरेख में भीकमपुरा अस्तबल तराई के नाले की सफाई जेसीबी से शुरू कराई थी। उन्होंने सीएसआई केपी सिंह को आदेश दिए थे कि तलीझाड़ नाले की सफाई कराने के बाद सिल्ट उठा ली जाए। मोहल्ले के रामऔतार, सत्यवीर, पूनम देवी और महावीर आदि ने बताया कि अभी तक सिल्ट नहीं उठाई गई। नगर पालिका ने नाला भी तलीझाड़ साफ नहीं किया। इसके चलते शुक्रवार रात हुई बारिश में नाला उफना गया और नाले का पानी खुशीराम, लंकुश और सुघर सिंह के खेतों में भर गया। सिल्ट भी पानी में बह गई।
विज्ञापन


खुशीराम ने बताया कि नाले का पानी बहने से मक्का की फसल डूब गई है। लंकुश का कहना है कि नाले का पानी खेत में भरा है। इससे भिंडी की फसल खराब होने का अंदेशा है। मोहल्लेवासियों का कहना था कि चेयरमैन ने नाले की सफाई तो शुरू करा दी, लेकिन कर्मचारियों ने ठीक तरह से काम नहीं किया। बारिश के चलते सिल्ट बहकर नाले में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नहीं उठाने देते सिल्ट - केपी सिंह
मुख्य सफाई निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि भीकमपुर अस्तबल तराई नाले की सिल्ट को किसान नहीं उठाने देते हैं। इस वजह से समस्या आ रही है। फिर भी एक-दो दिन में सिल्ट उठवा दी जाएगी। कर्बला से सिल्ट हटवाई जा रही है। शनिवार को फतेहगढ़ में सिविल लाइन मोहल्ले में जिला जज की कोठी के पीछे, आवास विकास में गिहार बस्ती पुलिया से मसेनी की तरफ जेसीबी से नाले की सफाई कराई गई। इसी के साथ पोकलैंड मशीन से तलैया फजल इमाम और मदारवाड़ी में सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed