फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   16 हजार बेरोजगारों को आगरा में मिलेगा रोजगार

16 हजार बेरोजगारों को आगरा में मिलेगा रोजगार

Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
16 हजार बेरोजगारों को आगरा में मिलेगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। आगरा जिले में लगने वाले रोजगार मेला में 16 हजार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। मेला में कक्षा पांच से जीडीए कोर्स उत्तीर्ण बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस मेले में तीन मंडलों के बेरोजगार प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले बेरोजगार युवक-युवतियां तीन जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जिला सेवा योजना अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और जीआईटीआई परिसर फर्रुखाबाद में तीन जुलाई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक ने बताया कि कौशल विकास मिशन, आईटीआई और सेवायोजन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के जिलों के बेरोजगारों के लिए पांच जुलाई को सुबह 10 बजे आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज आगरा-मथुरा हाईवे रोड कीठम आगरा में रोजगार मेला का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस मेले में होटल प्रबंधन और अन्य सेक्टर की विभिन्न कंपनियों के लोग साक्षात्कार लेंगे और 16 हजार रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे।
विज्ञापन


जिला समन्वयक ने बताया कि रोजगार मेला में कक्षा पांच, कक्षा आठ, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बी-कॉम, आईटीआई फिटर, प्लंबर डिप्लोमा प्राप्त, होटल मैनेजमेंट और जीडीएस कोर्स पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। फर्रुखाबाद जिले के इच्छुक बेरोजगार सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटोकापी, मूल प्रतियां, पहचान पत्र और फोटो समेत जिला सेवा योजना अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और जीआईटीआई परिसर फर्रुखाबाद में तीन जुलाई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed