{"_id":"5b33d6084f1c1b315d8b789b","slug":"15301237841623-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 ने थामा जीवनभर का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 ने थामा जीवनभर का साथ
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को 23 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर जीवन भर साथ निभाने की कसम खाई। सांसद मुकेश राजपूत ने नवदंपतियोें को आशीर्वाद दिया। सभी को समाज कल्याण विभाग की ओर से उपहार दिए गए।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कुल 23 जोड़ों की बुधवार को गायत्री धाम के प्रांगण में शादी कराई गई। गायत्री धाम के प्रांगण के पंडाल में 23 मंडप सजाए गए। सांसद मुकेश राजपूत ने कन्यादान किया। उन्होंने प्रत्येक दुल्हन को 251 रुपये दिए और नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश बघेल ने कहा कि शादी के लिए कन्या को 20 हजार रुपये का अनुदान सीधे उनके खाते में जमा कराया जाता है। साथ ही 10 हजार रुपये का घरेलू सामान कुकर, डिनर सेट, सात बर्तन, तोड़िया, बिछिया, मंगलसूत्र, पांच साडियां, लहंगा चोली, शृंगार दानी, बक्सा आदि दिया जाता है। पांच हजार रुपये प्रति जोड़ा कार्यक्रम के खर्च के लिए शासन से मिलता है।
विज्ञापन
रश्मि दुबे ने सभी जोड़ों को एक टिफिन सेट उपहार में दिया। शिल्की मिश्रा के नेतृत्व में एनसीसी की छात्राओं ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अपना योगदान प्रदान किया।
इस दौरान एसडीएम ब्रज किशोर दुबे, अभय शर्मा, अरुण मिश्रा, रश्मि दुबे, सरस्वती वर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, एडीओ अवधेश सिंह, सुभाष गुप्ता, दिनेश गंगवार, नवीन रस्तोगी, मुकेश दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह शाक्य ने किया।