फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हज यात्रा से तीन दिन पहले यात्री पहुंचें लखनऊ

हज यात्रा से तीन दिन पहले यात्री पहुंचें लखनऊ

Wed, 27 Jun 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा से तीन दिन पहले यात्री पहुंचें लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अंगूरीबाग स्थित ग्रीन गार्डेन में बुधवार को टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में हज जाने वाले 103 यात्रियों को बुखार के टीके और पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। हज यात्रा से तीन दिन पहले प्रत्येक हज यात्री को हज हाउस लखनऊ अपने सभी जरूरी कागजात व सामान लेकर जाना होगा।

जिला हज कोआर्डिनेटर डॉ. मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में लगे कैंप में हज यात्रा संबंधित जानकारियां दी गईं। उन्होंने कहा कि पूरे हज मिशन को कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। इससे हज की जानकारी कंप्यूटर के जरिए मिलती रहेगी। प्रत्येक हज यात्री को 2100 रियाल (सऊदी अरब मुद्रा) और स्टील का कड़ा हज हाउस लखनऊ में दिया जाएगा। वहीं से उन्हें वीजा, पासपोर्ट आदि भी मिलेगा। 14 जुलाई को हज की फ्लाइट रवाना होगी। हज यात्रा से तीन दिन पहले प्रत्येक हज यात्री को हज हाउस लखनऊ अपने सभी जरूरी कागजात व सामान लेकर जाना होगा।
विज्ञापन


एक ग्रुप के साथ केवल एक खिदमतदार ही हज हाउस जा सकेगा। हज ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी गई है। बगैर इसके वीजा व पासपोर्ट नहीं मिलेगा। कारी शाह फसीह मुजीबी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती जफर अहमद काशमी और मुफ्ती मोअज्जम अली ने हज की फजीलत बयां की। सीएमओ कार्यालय से आई टीम ने हज यात्रियों का टीकाकरण किया। इस अवसर पर नईम अंसारी, डॉ. अफजल हुसैन, नदीम शेर खां, हाजी अता हुसैन, मोहम्मद आमिर, हाजी इदरीश, हाजी शकूर, मोहम्मद फैसल, युसूफ जमा, अफसर अली, हाजी अरशद जमाल अंसारी, मोहम्मद इकबाल, अफरोज खां, शमसुद्दीन, मौलाना अब्दुल रब और डॉ. जुबैर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed